उत्तर प्रदेश के संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में 46 साल पुराने शिव मंदिर का पता चलने के बाद सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, संभल में ही भगवान विष्णु का दसवां अवतार होगा। विधानसभा में सीएम ने कहा कि, संभल में भड़काऊ तकरीरों से माहौल खराब हुआ है। इसके साथ ही योगी ने आगे कहा कि, कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे हो रहा था। डीएम, एसपी शांति से सर्वे कराने गए थे। सीएम योगी ने आगे संभल हिंसा पर विपक्ष को दो टूक कहा कि, पत्थरबाजी में शामिल एक भी आरोपी बच नहीं पाएगा। सबको सजा मिलकर रहेगी।
सच खटाखट सामने आया तो विरोधी सफाचट हो गए
सीएम योगी ने कहा कि, जिस संभल हिंसा को लेकर विपक्ष बवाल काट रहे हैं उनके शासनकाल में यहां नरसंहार हुए थे। सीएम ने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, 815 साम्प्रदयिक दंगे विपक्ष के शासनकाल में संभल हुई थी। 1947 से ही संभल में दंगों का इतिहास रहा है। 1978 में 184 हिंदुओं को जला दिया गया था। क्या विपक्ष ने मुद्दे को कभी उठाया। क्या दोषियों को सजा मिली ? हिंदुओं की हत्याओं पर विरोधी क्यों कुछ नहीं बोलते। सच खटाखट सामने आया तो विरोधी सफाचट हो गए। इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान आगे कहा कि, साल 2017 से लेकर अबतक 99 फीसदी तक हिंसा की घटना में कमी आई है, ये NCRB का डाटा है।
दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा - सीएम योगी
वहीं सदन में संभल जामा मस्जिद में मंदिर होने के दावे पर सूबे के सीएम योगी ने कहा कि, सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक छिपा नहीं सकते। ये तो बाबरनामा में भी लिखा गया है कि, हर मंदिर को तोड़कर एक ढांचा खड़ा किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, भारत की एक विरासत है, सरकार भी उसी को लेकर कार्य कर रही है। ये केवल सर्वे की बात थी। जिलाधिकारी का जिले का एडमिनिस्ट्रेशन का हेड, इनका दायित्व है कि न्यायालय के आदेशों का पालन करें। सीएम ने कहा कि, सत्य के लिए कहा जा रहा है कि सर्वे हो। जांच चल रही है। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
हम ना बटेंगे और ना कटेंगे - सीएम योगी
संसद में सीएम योगी ने अपने ही अंदाज में कहा कि, मोहर्रम का जुलूस हिंदू मोहल्ले से सही तरीके से निकलता है लेकिन हिंदुओं का जुलूस मस्जिद के सामने आते ही तनाव होता है। शोभायात्रा पर ही पथराव क्यों होता है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, हम ना बटेंगे और ना कटेंगे। समाजवादी पार्टी की बांटने और कटवाने की नीति है।
Comments (0)