BBC की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद देश से लेकर विदेश तक बढ़ता ही जा रहा है। JNU niversity, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और देश के कुछ विश्वविद्यालयों में विवाद बना हुआ है। अब इस विवाद में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की एंट्री हो गई है।
BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद पर शशि थरूर ने कहा...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि, उन्होंने कभी भी भारत के लोगों से 2002 के गुजरात दंगों से आगे बढ़ने के लिए नहीं कहा। शशि थरूर ने आगे यह भी कहा कि, गुजरात दंगों के घाव अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, लेकिन इस मुद्दे पर बहस करने से बहुत कम फायदा होगा।
भारत इस त्रासदी से बहुत आगे बढ़ गया है
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि, भारत इस त्रासदी से बहुत आगे बढ़ गया है । देश के लोगों को लगता है कि इस मामले को पीछे रखा जाना चाहिए, क्योंकि 2 दशक बीत चुके हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना फैसला सुनाया है। आपको बता दें कि, शशि थरूर ने यहां यह भी कहा कि, वो उन लोगों पर आक्षेप नहीं लगा रहे हैं जो मानते हैं कि आधिकारिक जांच से पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है।
हमें इस मुद्दे पर बहस करने से बहुत कम लाभ होता है
नेता शशि थरूर ने कहा कि, मैंने बार-बार यह साफ बोला है कि, मेरा मानना है कि गुजरात के घाव पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतिम निर्णय जारी किया है, हमें इस मुद्दे पर बहस करने से बहुत कम लाभ होता है। उन्होंने आगे कहा कि, देश में पहले ही इतने सारे मामले हैं जिन पर बात करनी जरूरी है। थरूर ने कहा कि, मैं स्वीकार करता हूं कि अन्य लोग मेरे विचार से असहमत हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Swami Prasad Maurya : एक बार फिर बिगड़े स्वामी प्रसाद मौर्य के बोल, धर्म के ‘कुछ ठेकेदारों’ की तुलना आतंकियों और जल्लाद से की
Comments (0)