Punjab - साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में BSP ने अपनी तैयारियां धार देना शुरू कर दी हैं। BSP ने फैसला किया है कि, अगले साल लोकसभा चुनाव पंजाब (Punjab) में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में लड़ा जाएगा।
Punjab में लोकसभा चुनाव BSP - शिअद मिलकर लड़ेगी
BSP सुप्रीमो मायावती ने खुद ट्वीट करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, शिरोमणि अकाली दल और BSP के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है। पंजाब में पहले से BSP का जनाधार है। अगर अकाली दल के साथ गठबंधन होता है तो प्रदेश में पार्टी को और भी ज्यादा ताकत मिलेगी।
विधानसभा चुनाव 2022 में भी BSP ने शिअद से गठबंधन किया था
आपको बता दें कि, इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में भी BSP ने शिअद से गठबंधन किया था। वहीं विधानसभा चुनाव में बसपा ने अपने 20 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। जबकि अन्य 97 सीटों पर शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव लड़ा थे।
BSP ने अपनी तैयारियों को किया तेज
बता दें कि, इस चुनाव में BSP-शिअद गठबंधन को कुल 3 सीटों पर जीत मिली थीं और BSP को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा था। अब लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही BSP ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। मायावती ने सुखबीर बादल के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा की जानकारी साझा की है। इसके अलावा उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की।
मायावती ने ट्वीट कर गठबंधन की दी जानकारी
BSP सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखवीर सिंह बादल और BSP के शीर्ष नेतृत्व में आज दिल्ली में हुई बैठक में पंजाब में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पुराने आपसी गठबंधन की मजबूती व बेहतर तालमेल आदि के संबंध में सौहार्दपूर्ण बातावरण में आगे की रणनीति पर लाभकारी चर्चा हुई हैं।
ये भी पढ़ें - Kamal Nath: सीएम शिवराज के सवाल ना पूछने पर कमलनाथ ने कसा तंज
Comments (0)