शिवसेना सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा के सदस्य संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने एक दावा किया है कि, 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में परिवर्तन होगा। इस दौरान उन्होंने ( Sanjay Raut ) कहा कि, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार और आंध्र प्रदेश देश के चुनाव तय करेंगे देश की नियति। वहीं संजय ने बीजेपी के हिन्दुत्व को भी चोरी का बताया है।
2024 में होगा सत्ता परिवर्तन -Sanjay Raut
वहीं राज्यसभा के सदस्य संजय राउत ने इस दौरान चीन की घुसपैठ के बावजूद इस बारे में केंद्र सरकार की चुप्पी के लिए इसकी आलोचना की। राउत ने यहां एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि, साल 2024 के बाद देश में निश्चित रूप से सत्ता परिवर्तन होगा। मैं यह बहुत विश्वास के साथ कह सकता हूं।
ये भी पढ़ें - LSGvsSRH: फिरकी की जाल में फंसी हैदराबाद, 5 विकेटों से लखनऊ ने हैदराबाद को दी मात
चुनावी लाभ के लिए हिंदू-मुस्लिम दंगों को भड़काना भाजपा की वास्तविक शक्ति है
एक साक्षात्कार के दौरान राउत ने बीजेपी पर निशाना दागते हुए कहा कि, चुनावी लाभ के लिए हिंदू-मुस्लिम दंगों को भड़काना और भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बनाना भाजपा की वास्तविक शक्ति है। वहीं आगे उन्होंने चीन पर केंद्र सरकार की चुप्पी की आलोचना करते हुए कहा कि, तो फिर देश में घुसपैठ करने पर भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल क्यों नहीं बनाया जाता।
भाजपा का हिंदुत्व चोरी किया हुआ और फर्जी है
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन पर एक शब्द भी नहीं बोला है। एक बार फिर अपने अंदाज में उन्होंने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि, भाजपा का हिंदुत्व चोरी किया हुआ और फर्जी है।
ये भी पढ़ें - Amit Shah: अमित शाह ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कहा – लोकतंत्र नहीं, आपका परिवार खतरे में है
Comments (0)