Karnataka NEWS: कर्नाटक के मुखिया सिद्धरमैया ने भविष्य में भाजपा में जाने संबंधी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, उनकी “लाश” भी भारतीय जनता पार्टी में नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सांप्रदायिक ताकतों से लड़ाई लड़ी है। इसके साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि, वह बीजेपी नेताओं से मिल सकते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उन्होंने अपनी विचारधारा कुर्बान कर दी।
सीएम सिद्धरमैया ने यह भी कहा कि, वह बीजेपी नेताओं से मिल सकते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उन्होंने अपनी विचारधारा कुर्बान कर दी।