कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में अपना पहला भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि भारत हजारों साल पुरानी संवाद और चर्चा की परंपरा वाला देश है। हमारी संस्कृति में वाद-विवाद और संवाद की गहरी जड़ें हैं, जो अलग-अलग धर्मों और समाजों में भी दिखाई देती हैं। इसी परंपरा से प्रेरित होकर हमारा स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ, जो अहिंसा और सत्य पर आधारित था। यह आंदोलन लोकतांत्रिक था, जिसमें हर वर्ग ने हिस्सा लिया। इसी संघर्ष से उभरी एक सामूहिक आवाज, जिसने हमारे संविधान का रूप लिया। यह संविधान केवल दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह न्याय, अभिव्यक्ति और आकांक्षाओं का दीपक है। उन्होंने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि अतीत में क्या हुआ। नेहरू जी ने क्या किया। अरे आपने क्या किया ये बताइए क्या सारी जिम्मेदारी नेहरू जी की है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में अपना पहला भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि भारत हजारों साल पुरानी संवाद और चर्चा की परंपरा वाला देश है।
Comments (0)