भीषण गर्मी का सामना कर रहे उत्तर भारत के लिए राहत की खबर है। दक्षिणी राज्यों का सफर तय कर चुका मानसून अब जल्द ही उत्तर भारत के राज्यों में पहुंचेगा। मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है, वहीं अब जल्द ही शेष अन्य राज्यों में भी मानसूनी बारिश का दौर शुरु हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले सप्ताह तक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात पहुंच जाएगा और यहां बारिश का दौर शुरू होगा। वहीं शेष राज्यों में 25 जून से मानसूनी बारिश होगी। गौरतलब है कि दक्षिण के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग विभाग के मुताबिक आगामी पांच दिनों तक पूर्वी भारत के साथ उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में लू चल सकती है। जिसके बाद शुक्रवार से गरज चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने आठ जून को महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।

Comments (0)