Vande Bharat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज 10 फरवरी को मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में 2 वंदे भारत ट्रेनों मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिर्डी को हरी झंडी दिखाएंगे। उसके साथ ही पीएम दो सड़क परियोजनाओं-सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी करीब 2:45 बजे मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
9वीं वंदे भारत ट्रेन
एक ट्रेन मुंबई (Mumbai) से सोलापुर और दूसरी मुंबई से साईनगर शिरडी के बीच चलेगी। इन ट्रेनों के शुरू होने के साथ ही महाराष्ट्र देश में पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जहां एक ही जगह के दो अलग-अलग शहरों के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन, देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। जबकि मुंबई-साईनगर शिर्डी ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। यह महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिर्डी, शनि सिंगनापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के रेल-संपर्क में भी सुधार करेगी। ये भी पढे़- UP Investors Summit: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर बोले सीएम योगी, कहा- दुनिया राज्य के विकास की एक नई कहानी देखेगी
2 सड़क परियोजनाओं को भी देश को समर्पित करेंगे
पीएम मोदी (PM Modi) मुंबई (Mumbai) में 2 सड़क परियोजनाओं को भी देश को समर्पित करेंगे। आज सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास का ऑनलाइन उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद वह शिवाजी महाराज टर्मिनस से आईएनएस शिक्रा जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) मुंबई उपनगर के मरोल जाएंगे, जहां वे शाम को करीब 4.30 बजे अल्जामिया-तुस-सैफियाह के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि दाउदी बोहरा समुदाय का अल्जामिया-तुस-सैफियाह प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है, जिसके नए परिसर का आज उद्घाटन होगा।
Comments (0)