जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सीएम नीतीश कुमार सहित राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी जोरदार सियासी हमला बोला। उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने कहा कि, इन दोनों ने बिहार में लगभग 35 साल तक शासन किया। इसके बाद भी प्रदेश की अति पिछड़ों को हक मारी गई। एक परिवार को बढ़ाने का काम हुआ। उन्होंने आगे कहा कि, कभी भी सत्ता पर अति पिछड़ों को मजबूत हिस्सेदारी नहीं दी गई।
Upendra Kushwaha ने साधा लालू और नीतीश कुमार पर निशाना
उपेंद्र कुशवाहा ने राजद और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, RJD के नेता आज अगड़े, पिछड़े और 90 प्रतिशत शोषित की बात कर रहे हैं, पर इसके उलट हकीकत है कि, बिहार में लगभग 32 साल से इन्हीं लोगों ने शासन किया है।
बिहार में पहले 15 साल और अब 17 साल में अतिपिछड़ों की हकमारी हुई है।
उपेंद्र कुशवाहा यही नहीं रुके आगे कहा कि, बिहार में पहले 15 साल और अब 17 साल में अतिपिछड़ों की हकमारी हुई है। RJD के लोग 10 फीसदी लोगों के शासन की बात कह रहे। लेकिन प्रदेश में आज भी 10 % लोग ही सत्ता में काबिज हैं। प्रदेश में सिर्फ 1 ही परिवार का शासन चल रहा है।
आखिर JDU और RJD के बीच में क्या डील हुई
आगे बोलते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, उस दौर में सत्ता का हस्तांतरण केवल 1 ही परिवार के सत्ता में बने रहने के लिए नहीं हुआ था। RJD ने कभी इस 90 प्रतिशत की चिंता करने की बात नहीं की। उन्होंने एक बार फिर से कहा कि, आखिर JDU और RJD के बीच में क्या डील हुई, यह तो बताना चाहिए।
ये भी पढ़ें - Ghulam Nabi Azad : गुलाम नबी आजाद ने अमित शाह से मुलाकात कर कहा – गृह मंत्री ने मुझे भरोसा दिया कि…
Comments (0)