2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी से लेकर पूरा का पूरा मंत्रीमंडल जी तोड़ मेहनत कर रहा है। अब इसी कड़ी में कांद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) ने असम के डिब्रूगढ़ में एक आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ( Amit Shah ) ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी इस बार असम में 14 में से 12 सीटें जीतेगी। गृह मंत्री ने दावा करते हुए यह भी कहा कि, इस बार 300 से ज्यादा लोकसभा पर कमल खिलाकर तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे।
बीजेपी की पकड़ नॉर्थ ईस्ट में मजबूत हो रही है
बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, बीजेपी की पकड़ नॉर्थ ईस्ट में मजबूत हो रही है। यह पार्टी की प्रगति को भी दर्शाता है। इसके लिए मैं असम के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। आपके वोट से नॉर्थ ईस्ट का विकास हुआ हो रहा है। वहीं अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वह देश भर में घूमे फिर, लेकिन एक भी चुनाव नहीं जीत सके।
अमित शाह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
वहीं आगे बोलते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, पीएम मोदी को कांग्रेस वाले कहते हैं, मोदी तेरी कब्र खुदेगी। भाई, आपके कहने से कुछ नहीं होता। 130 करोड़ भारत की जनता दिन-रात मोदी की लम्बी उम्र की कामना करती है। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना दागते हुए कहा कि, जितना भी मोदी जी को गाली निकालोगे। कमल उतना ही जोर से खिलेगा।
8 राज्यों में पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार है
गृह मंत्री ने कहा कि, बीजेपी संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है और कार्यालय बीजेपी की सभी गतिविधियों का केंद्र होता है। वहीं नॉर्थ ईस्ट विधानसभा का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि, अभी नॉर्थ ईस्ट के 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। तीनों ही राज्यों में बीजेपी, सरकार का हिस्सा है। अमित शाह ने आगे जनसभा को संबोधित ककरते हुए यह भी कहा कि, नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार है। इसी की वजह से नॉर्थ ईस्ट का विकास हुआ है।
ये भी पढ़ें - Baba Ramdev ने स्वामी चिन्मयानंद बापू की भागवत कथा में दिया बड़ा बयान, बोले- ‘ईसाई और मुसलमान हमारे अपने हैं’
Comments (0)