snowfall - उत्तरी कश्मीर के ज्यादातर क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी (snowfall ) हुई। वहीं शेष घाटी में बारिश हुई। अब यही हाल हिमाचल प्रदेश का भी रहा। बता दें कि, मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में मौसम सामान्य रहा।
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हुई बर्फबारी ( snowfall)
दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार, आज बादल छा सकते हैं। उन्होंने बताया कि, बारामूला जिले के गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में हिमपात शुरू हो गया। यहां आज से यानी शुक्रवार से खेलो इंडिया शीतकालीन खेल शुरू होने हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर और बारामूला, कुपवाड़ा के बाकी हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह बर्फबारी शुरू हुई। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से बर्फबारी की खबर सामने आई है।
घाटी के बाकी हिस्सों में हल्की' से मध्यम' वर्षा हुई
जानकारी के अनुसार- घाटी के बाकी हिस्सों में हल्की' से मध्यम' वर्षा हुई, जिसने 3 दिनों से खिल रही धूप की समाप्ति के साथ सर्दी की वापसी हुई है। वहीं राजस्थान, पंजाब, बिहार में मौसम सामान्य रहा। आपको बता दें कि, पिछली बार दिल्ली में 25 अप्रैल को पारा 122 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वैसे ही इस बार भी रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।
आमतौर पर 10 फरवरी के बाद तापमान बढ़ने लगता है
आमतौर पर 10 फरवरी के बाद तापमान बढ़ने लगता है लेकिन, इस बार दिल्ली समेत मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पहले ही वृद्धि शुरू हो गई है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री, रायपुर में 31 डिग्री और भोपाल में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इसकी एक वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।
ये भी पढ़ें - PM Modi : सदन में विपक्ष पर बरसे पीएम, बोले – देश बार-बार आपको नकार रहा है, इसके बाद भी आप साजिशों से बाज नहीं आ रहे
Comments (0)