New Delhi: केंद्रीय बजट 2023-24 से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Union Budget 2023) ने रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बता दें कि 1 फरवरी 2023 को संसद में साल 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा, जो 2024 के आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा।
पीएम मोदी कर रहे अध्यक्षता
बता दें कि केंद्रीय बजट 2023-24 के लिए केंद्रीय मंत्रिपरिषद (Union Budget 2023) की पहली बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई और इसके शाम को समाप्त होने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में कई मंत्रालयों के कामकाज और नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा की गई नीतिगत पहलों की समीक्षा और चर्चा की जाएगी।
इस दिन पेश होगा बजट
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2023 से शुरु होने जा रहा है। संसद का बजट सत्र 6 अप्रैल तक चल सकता है। बता दें कि 1 फरवरी को देश कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट पेश किया जाएगा। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेगी। यह उनका संसद के दोनों सदनों को पहला संबोधन होगा।
इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा
जानकारी के अनुसार, बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट 1 फरवरी 2023 को पेश किया जा सकता है। बजट सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक जारी रहेगा इसके बाद बजट सत्र का दूसरा भाग 6 मार्च को शुरू होगा और यह 6 अप्रैल तक चलेगा।
Comments (0)