Valentine Day - वैलेंटाइन डे सप्ताह चल रहा हैं। इसी बीच एक लड़की का पत्र तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को एक लड़की चिट्ठी लिखी है। (Valentine Day) लड़की ने चिट्ठी में खुद को बेरोजगार बताया है। लड़की ने कहा है कि, आपने तो अपने लव मैरिज कर लिया, लेकिन हमारे लव पर बेरोजगारी का अड़चन है। लड़की ने आगे कहा कि, नौकरी का जुगाड़ लगाइए नहीं तो हमारे लव किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे।

Valentine Day - चिट्ठी की सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
लड़की की ओर से डिप्टी सीएम को लिखी गई चिट्ठी में अपने प्यार का जिक्र किया है। लड़की का कहना है कि, वो किसी लड़के से प्यार करती है, लेकिन उनकी शादी में बेरोजगारी अड़चन बनी हुई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी नौकरी का जुगाड़ लगाइए नहीं तो हमारे लव किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे।
लड़की की लिखी गई चिट्ठी पर प्रभात ने भी प्रतिक्रिया दी है
आपको बता दें ति, लड़की ने चिट्ठी में जिस लेखक प्रभात बंधुल्या का जिक्र किया है, वे बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। प्रभात बनारस वाला इश्क ( वो आजादी गैंग की लाल सलाम, मैं भगवाधारी जय श्रीराम ) उपन्यास से मशहूर हुए हैं। अब लड़की की लिखी गई चिट्ठी पर प्रभात बंधुल्या ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बेरोजगारी एक प्रमुख समस्या है
लड़की के पत्र के जवाब में प्रभात बंधुल्या ने लिखा कि, बेरोजगारी एक प्रमुख समस्या है। बतौर लेखक मैं बस इतना कहूंगा, बेरोजगारी एक प्रमुख समस्या है जिसका समाधान बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे लिखा - बिहार के युवाओं को अपने युवा नेतृत्व तेजस्वी यादव से बहुत उम्मीद है।
ये भी पढ़ें - Election Rallies: त्रिपुरा में 11 और 13 फरवरी को PM मोदी भरेंगे हुंकार, चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित
Comments (0)