Rashid Alvi - कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार दो दिनों में दो बड़े झटके लगे हैं। पहले कांग्रेसी के कद्दावर नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी का दामन थामा और इसके बाद आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। ( Rashid Alvi )
Rashid Alvi ने पार्टी को आत्मनिरीक्षण करने के लिए कहा है
अब इसी बीच कांग्रेस के सीनियर नेता राशिद अल्वी ने पार्टी को आत्मनिरीक्षण करने के लिए कहा है। आपको बता दें कि, राशिद अल्वी की यह टिप्पणी संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम सीएम किरण कुमार रेड्डी के शुक्रवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद आई है। अनिल एंटनी के बीजेपी का दामन थामने के एक दिन बाद ही रेड्डी भी बीजेपी में शामिल हो गए।
कांग्रेस में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी मानसिकता RSS की है
कांग्रेस के कद्दावर नेता राशिद अल्वी ने कहा कि, बड़ा सवाल यह है कि, लोग एक दिन में ऐसी पार्टी में क्यों जा रहे हैं, जिसकी विचारधारा बिल्कुल अलग है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि, कांग्रेस में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी मानसिकता RSS की है। कांग्रेस हाईकमान का यह कर्तव्य है कि, ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर किया जाए, इससे पहले कि वे पार्टी को कमजोर करें और भाजपा में शामिल हों। ऐसा लगातार हो रहा है। वहीं कांग्रेस नेता ने यह भी सवाल किया है कि, कैसे लोग सिर्फ एक दिन में अपनी विचारधारा बदल सकते हैं।
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा...
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आगे कहा कि, कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करना होगा कि, उत्तर प्रदेश, गोवा, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम और केरल जैसे राज्यों के हमारे नेता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं? हम ऐसा नहीं कर सकते। बस इतना कहो, तुम चाहो तो जा सकते हो, या तुम चाहो तो पार्टी में रह सकते हो।
ये भी पढ़ें - इतिहास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है 8 अप्रैल, आज ही के दिन दी गई थी Mangal Pandey को फांसी
Comments (0)