आचार्य प्रमोद कृष्णम ( Acharya Pramod Krishnam ) ने कांग्रेस की तरफ से पीएम पद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ( Acharya Pramod Krishnam ) कहा कि, कांग्रेस के बहुत से कार्यकर्ताओं की इच्छा है और देश की जनता के बीच भी यह संदेश है कि, पीएम पद के लिए पीएम मोदी के सामने यदि कोई लोकप्रिय नेता हो, तो बीजेपी को हराया जा सकता हैं। इस दौरान कृष्णम ने कहा कि, इस वक्त देश में जिस तरह का राजनीतिक माहौल है उससे हर कोई छुटकारा पाना चाहता हैं।
पूरी ताकत से 2024 के चुनाव में बीजेपी के खिलाफ उतरना चाहिए
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, सबसे बड़ी समस्या यह है कि, हम अपनी संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों से दूर हो रहे हैं। राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए संस्कृति, सभ्यता एवं इतिहास की नई परिभाषा गढ़कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि, आज आवश्यक हो गया है कि, गांधीवादी और देश को एकजुट रखने की चाहत रखने वाले लोगों को एकजुट होकर पूरी ताकत से 2024 के चुनाव में बीजेपी के खिलाफ उतरना चाहिए।
पीएम पद के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा प्रियंका गांधी हैं
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, 2024 का चुनाव मुद्दों का चुनाव नहीं है, बल्कि चेहरे और व्यक्तित्व का चुनाव है। पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए देश की जनता के सामने कोई सशक्त चेहरा लाना पड़ेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, क्षेत्रीय दल अपने-अपने राज्यों में बड़ा कद रखते हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में पीएम पद के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक सबसे लोकप्रिय चेहरा प्रियंका गांधी हैं।
ये भी पढ़ें - Kapil Sibal : कपिल सिब्बल ने शिंदे पर साधा निशाना, बोले – पीठ में छुरा घोंपने वाले बाला साहेब की विरासत आगे नहीं बढ़ा सकते
Comments (0)