मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ही टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थक हैं। उन्ही में से एक हैं उदयनिधि स्टालिन। बता दें कि, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एमपी में उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीति गरमाई हुई है।
एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, सनातन धर्म पर सवाल उठाने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थकों को जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।