बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) ने राहुल गांधी पर 3 सवाल दागे हैं। उन्होंने पूछा है कि, निराधार इल्जाम लगाने और मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की जगह 3 सवालों का जवाब क्यों नहीं देते? वहीं आगे केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को अहंकार और देश सेवक का अपमान करने वाला बताया है।
राहुल गांधी एक ट्रोल तक सीमित हो चुके हैं - Jyotiraditya Scindia
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, अब आप (राहुल गांधी) एक ट्रोल तक सीमित हो चुके हैं। आपको बता दें कि, सिंधिया की यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा अडानी मामले से नाम जोड़े जाने के बाद सामने आई है।
राहुल गांधी ने साधा था बीजेपी नेताओं पर निशाना
आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2 दिन पहले अडानी मामले पर गुलाम नबी आजाद, हिमंत बिस्वा सरमा के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी आड़े हाथों लिया था। राहुल गांधी ने कहा था कि, सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। इस मामले में हिमंता भी राहुल गांधी को अदालत में घसीटने की धमकी दे चुके हैं। इस बार सिंधिया ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया है।
राहुल गांधी से सिंधिया के तीन सवाल...
1 सवाल- पिछड़े वर्ग को लेकर अपने ( राहुल गांधी ) अपमानजनक बयान के लिए माफ़ी क्यों नहीं मांगते? उल्टा कहते हैं कि, आप सावरकर जी नहीं हैं, माफ़ी नहीं माँगेंगे! देश सेवक का अपमान और इतना अहंकार।
2 सवाल- जिस न्यायालय पर कांग्रेस ने सदैव ऊँगली उठाई, आज अपने स्वार्थ हेतु उस पर दबाव क्यों बना रहे हैं ?
3 सवाल- आपके ( राहुल गांधी ) लिए नियम अलग क्यों हों ? अपने आप को क्या आप फर्स्ट क्लास नागरिक मानते हैं? आप अहंकार में इस कदर ग्रस्त है कि, शायद इन सवालों की महत्ता भी आपकी समझ से परे है।
ये भी पढ़ें - AAP: चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को दिया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, CPI और TMC से छीना स्टेटस
Comments (0)