AAP - इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने आम आदमी पार्टी ( AAP ) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया है। इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का तमगा हासिल करने पर आप नेता और सांसद राघव चड्ढा ने खुशी जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी हैं।
मैं पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं
राघव चड्डा ने कहा कि, आज आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। ये हमारे लिए बेहद खुशी का दिन है। मैं पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने पार्टी के लिए अपना खून पसीना सबकुछ लगाया है। मैं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व के सलाम करता हूं।
सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में हमने एक दशक में ही ये मुकाम हासिल किया है
सांसद राघव चड्डा ने आगे अपनी खुशी जताते हुए कहा कि, सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमने एक दशक के समय में ही ये मुकाम हासिल किया है। इतने कम समय में पार्टी ने राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक बहुमत के साथ 3 बार सरकार बनाई है। हमने पंजाब में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि, हमारे पास कई राज्यों में 10 सांसद हैं और कई विधायक हैं।
ये किसी चमत्कार से कम नहीं - सीएम केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने इतने कम वक्त में पार्ट्री को राष्ट्रीय दर्जा मिलने को लेकर कहा कि, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत-बहुत बधाई। केजरीवाल ने आगे कहा कि, देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद हैं। आज लोगों ने हमें ये बड़ी जिम्मेदारी दी हैं।
ये भी पढ़ें - AAP: चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को दिया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, CPI और TMC से छीना स्टेटस
ये भी पढ़ें - Amit Shah ने जापान और बांग्लादेश के साथ ‘कनेक्टिविटी परियोजना’ पर बुलाई दो दिन की बैठक
Comments (0)