Nagaland Election 2023 - नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अच्छी खबर आई है। यहां मतदान से पहले ही BJP का खाता खुल गया है। (Nagaland Election 2023) आपको बता दें कि, नागालैंड की अकुलुतो विधानसभा सीट पर BJP पार्टी के उम्मीदवार काझितो किनिमी को निर्विरोध जीत मिली है।
Nagaland Election 2023- काझितो किनिमी को निर्विरोध चुना गया है
आपको बता दें कि, यह दूसरी हुआ है जब BJP नेता काझितो किनिमी को निर्विरोध चुना गया है। उनके सामने खेकाशे सुमी ने कांग्रेस के टिकट पर अपना पर्चा भरा था, लेकिन आखिरी समय में कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेते ही BJP नेता को विजेता मान लिया गया। आपको याद दिला दें कि, प्रदेश में 10 फरवरी को चुनाव में नाम वापसी का आखिरी दिन था। वहीं प्रदेश में 27 फरवरी को मतदान होना है।
कार्यकर्ताओं का जताया आभार
निर्विरोध चुने जाने पर बीजेपी नेता काझेतो किनिमी ने ट्विटर पर लिखा कि, वह "अकुलुतो 31 विधानसभा के लोगों का दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध प्रतिनिधित्व करने के लिए विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आगे यह भी लिखा कि, मैं इस विशेष सम्मान के लिए सर्वशक्तिमान ईश्वर के सामने सिर झुकाता हूं और अपने समर्थकों, शुभचिंतकों, अकुलुतो भाजपा मंडल और नागालैंड राज्य भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
ये है बीजेपी नेता
बता दें कि, बीजेपी के सीनियर नेता काझेतो किनिमी 68 साल के हैं। प्रदेश में एनडीपीपी-बीजेपी की गठबंधन सरकार में उन्हें नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन कमेटी में सलाहकार बनाया गया था। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में दी गई जानकारी के अनुसार, उनके पास 3 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति है।
ये भी पढ़ें - Animal Welfare Board: 14 फरवरी को नहीं मनाया जाएगा काउ हग डे, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने अपना फैसला लिया वापस
ये भी पढ़ें - Chahat Khanna: महाठग सुकेश चन्द्रशेखर ने चाहत खन्ना को भेजा लीगल नोटिस, जानें क्या है मामला
Comments (0)