कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते है। अधीर रंजन(Adhir Ranjan Chowdhury) का विवादों से चोली दामन जैसा ही रिश्ता है। अब एक बार फिर कांग्रेस नेता सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दे दिया है।
Adhir Ranjan ने सीएम ममता के लिए दलाली जैसे शब्द का इस्तेमाल किया
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने समापन की ओर है। यात्रा जम्मू-कश्मीर में है। राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा झंड़ा फहरा दिया है। इसी दौरान अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के लिए दलाली जैसे शब्द का इस्तेमाल किया।
भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर नेताओं के न्यौते को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, हमारी पार्टी (कांग्रेस) ने सभी को न्योता भेजा है। जो मोदी जी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, उन सभी को लामबंद होना चाहिए। ममता जी क्यों नहीं आ रही हैं, ये ममता जी से पूछिए। वो दलाली कर रहे हो, ये हो सकता है।
पहले भी अधीर रंजन चौधरी दे चुके है विवादित बयान
आपको बता दें कि, इससे पहले भी अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता को लेकर कई बार विवादित बयान दिए हैं। अब इस बयान पर कांग्रेस पल्ला झाड़ रही है। कुछ दिनों पहले भी उन्होंने सीएम ममता पर तंज कसा था। चौधरी ने कहा था कि, सीएम ममता और पीएम मोदी के बीच किसी तरह का समझौता है। ये 'मो-मो' हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि, सीएम ममता ने भारत जोड़ो यात्रा पर कुछ नहीं कहा, क्योंकि मोदी जी गुस्सा हो जाएंगे।
TMC, SP, TDP भारत जोड़ो यात्रा में नहीं होंगे शामिल
आपको बता दें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानी 30 जनवरी को समापन समारोह है। इस समापन कार्यक्रम में कांग्रेस ने देश के 21 विपक्षी दलों को न्यौता दिया है। वहीं TMC,SP,TDP ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने से मान कर दिया है।
बता दें कि, 7 सितंबर को कन्याकुमारी में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 3,970 किमी, 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने के बाद 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी।
ये भी पढ़ें - Navneet Rana का बयान – धर्म के खिलाफ बोलने वालों के आगे कफन बांधकर खड़ी हो जाऊंगी
Comments (0)