श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके तीन दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अलावा रक्षा, व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए व्यापक बातचीत की। बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति बनने के बाद दिसानायके की ये पहली विदेश यात्रा है, जिसके लिए वो रविवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। वार्ता से पहले राष्ट्रपति दिसानायके का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की।
पीएम मोदी और अनुरा दिसानायके की वार्ता को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों के देशों के बीच व्यापार, निवेश, विकास और सुरक्षा सहयोग को लेकर बात हुई।

Comments (0)