महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग होने में सिर्फ दो दिन रह गया है। राज्य में महायुति और महाविकास अघाड़ी, दोनों ही गठबंधन के बीच सियासी रार तेज है। राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP-RSS और पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया हैं।
BJP-RSS वाले जहरीली सांप
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक जनसभा को संबोधित करते हुए BJP औरRSS की तुलना जहर से कर दी और कहा कि, ऐसे जहरीले सांप को मार देना चाहिए। इतना ही कांग्रेस नेता खड़गे ने आगे BJP-RSS को भारत में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक बताया है। खड़गे ने कहा कि, यह दोनों जहर की तरह हैं। जैसे सांप अगर किसे व्यक्ति को काट लेता है तो वह मर जाता है। ऐसे में जहरीले सांप को मार देना चाहिए।
यह देश के प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव नहीं
वहीं, पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव है, यह देश के प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव नहीं, मगर मोदी की सत्ता की भूख अभी शांत नहीं हुई है। वहीं भाजपा पर कटाक्ष करते हुए खड़गे ने कहा कि, महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार करने वाले नेताओं की संख्या, मैदान में उतरे उसके उम्मीदवारों की संख्या से अधिक है। वहीं अब कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर राजनीति संग्राम खड़ा हो गया है।
पीएम मोदी को मणिपुर की चिंता नहीं है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर जातीय संघर्ष से जूझ रहे मणिपुर का दौरा न करने और इसके बजाय विदेश यात्रा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, मोदी कल तक यहीं थे। आज वह विदेश में हैं। मणिपुर जल रहा है, लोग मर रहे हैं, आदिवासी महिलाओं का अपमान हो रहा है और महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, लेकिन मोदी कभी मणिपुर नहीं गए। वह विदेश दौरे पर हैं।
Comments (0)