AAP - अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को इलेक्शन कमीशन (EC) ने ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा प्रदान किया है। अन्ना हजारे आंदोलन के बाद दिल्ली में अपने पैर पसारने वाली ‘आप’ की पंजाब में भी सरकार है। इसी के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा चुनाव आयोग ने वापस ले लिया है। इसके अलावा इलेक्शन कमीशन ने भारत राष्ट्र समिति और राष्ट्रीय लोक दल से क्षेत्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है।
AAP को मिली राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, CPI और TMC से छीना स्टेटस
चुनाव आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया। आयोग ने सोमवार को जारी एक आदेश में उत्तर प्रदेश में RLD, आंध्र प्रदेश में BRS, मणिपुर में PDA, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को दिया गया राज्य पार्टी का दर्जा भी रद्द कर दिया।
भाजपा, कांग्रेस, माकपा, बीएपी, नेशनल पीपुल्स पार्टी और आप अब राष्ट्रीय पार्टी हैं
चुनाव आयोग ने कहा कि, AAP को चार राज्यों दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में नामित किया गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। पोल पैनल ने कहा कि, राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के रूप में एनसीपी, सीपीआई और तृणमूल कांग्रेस का दर्जा वापस ले लिया जाएगा। भाजपा, कांग्रेस, माकपा, बहुजन समाज पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी और आप अब राष्ट्रीय पार्टी हैं।
ये भी पढ़ें - Sachin Pilot: आज सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे
चुनाव आयोग ने कहा कि, एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमशः नगालैंड और मेघालय में राज्य दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी।
Comments (0)