Budget session: आज से संसद के बजट सत्र (budget session 2023) की शुरूआत होने जा रही है। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के अभिभाषण से होगी। संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही शुरु होगी।
राहुल गांधी भाषण में नहीं पहुंच पाएंगे
सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी, KCR की पार्टी BRS समेत कई विपक्षी पार्टियां राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगी। दोनों पार्टियों ने केंद्र सरकार के विरोध में राष्ट्रपति के भाषण का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जिन खड़गे ने कहा कि श्रीनगर में भारी बर्फबारी के चलते कई नेता फंसे हुए हैं। विमान में देरी की वजह से राहुल गांधी समेत कई सांसद राष्ट्रपति के भाषण में नहीं पहुंच पाएंगे।
विरोध में अभिभाषण का बहिष्कार
बता दें कि आज संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। भारत राष्ट्र समिति के नेता के केशव राव, जो कि राज्यसभा में पार्टी के नेता हैं, उन्होंने कहा कि, केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली NDA सरकार प्रशासन के सभी मोर्चों पर विफल रही है। इसी के विरोध में उनकी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी उनके साथ राष्ट्रपति के भाषण का बहिष्कार करेगी।
27 बैठकें होंगी
बता दें कि संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो कि 14 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 14 फरवरी से 12 मार्च तक छुट्टी रहेगी। वहीं, बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। दूसरे चरण में संसद के दोनों सदनों में वित्त विधेयक पर चर्चा की जाएगी जिसके बाद विधेयक को दोनों सदनों से पास कराया जाएगा। 31 जनवरी से 6 अप्रैल तक कुल 27 बैठकें होंगी।
Comments (0)