प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कबीर दास को सामाजिक सद्भाव और सुधार के लिए उनके आजीवन समर्पण को याद किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “सामाजिक समरसता के प्रति आजीवन समर्पित रहे संत कबीरदास जी को उनकी जयंती पर मेरा कोटि-कोटि नमन। उनके दोहों में जहां शब्दों की सरलता है, वहीं भावों की प्रगाढ़ता भी है। इसलिए आज भी भारतीय जनमानस पर उनका गहरा प्रभाव है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में उनके योगदान को हमेशा श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा।”
रचनाओं ने भक्ति आंदोलन को प्रभावित किया
15वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि कबीर दास ने अपनी रचनाओं ने भक्ति आंदोलन को प्रभावित किया। ईश्वर की एकता और धार्मिक विभाजन की निरर्थकता पर जोर देने वाली उनकी शिक्षाएँ दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। कबीर की कविता, उपदेश और सूक्तियाँ दुनिया भर में प्रिय हैं, जो आध्यात्मिक विचारों पर उनके गहन प्रभाव को दर्शाती हैं।
Comments (0)