मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 14 फरवरी को बुरहानपुर जिले को 696 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यानिकी और अन्य विभागों की ओर से विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां शासन की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
80 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री 334 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से पूर्ण 32 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, वहीं 362 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से शुरू होने वाले 48 नए कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं में अधोसंरचना, जनसुविधा और कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जो जिले के विकास को नई दिशा देंगी।
रोड-शो से होगा आगाज
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री का रोड-शो शिकारपुरा थाना क्षेत्र स्थित जीजामाता चौराहे से शुरू होकर नेहरू स्टेडियम तक निकलेगा। इस दौरान नागरिकों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
Comments (0)