प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमला की बरसी पर शहीद CRPF जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों का साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुर जवानों को शत-शत नमन। उनका त्याग और सेवा भाव सदैव देशवासियों के हृदय में अंकित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
14 फरवरी 2019 को हुआ था हमला
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर CRPF के काफिले पर घातक आतंकी हमला किया गया था। इस हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे।
इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था और सीमा पार आतंकवाद को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा तेज हो गई थी। शहीद जवानों की स्मृति में इस दिन को देशभर में ‘ब्लैक डे’ के रूप में याद किया जाता है।
Comments (0)