केरल में चुनाव प्रचार के बीच इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनपर सोशल मीडिया पर सीपीआई(एम) नेता और वडक्करा लोकसभा सीट से उम्मीदवार केके शैलजा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। न्यू माही पुलिस ने साइबर हमले में स्वतः संज्ञान लेते हुए आईयूएमएल स्थानीय पदाधिकारी अस्लम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनियन डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीएफ) में आईयूएमएल एक प्रमुख सदस्य है।
सीपीआई(एम) का आरोप है कि यूडीएफ ने शैलजा के खिलाफ एक शातिर साइबर हमला किया है। बता दें कि शैलजा राज्य की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुकी है। लोकसभा चुनाव के दौरान वडक्करा में फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग करते हुए केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।