दिल्ली - राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने महरौली में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से चलाए गए तोड़फोड़ अभियान की कड़ी निंदा की। उन्होंने (Manish Sisodia) कहा कि, BJP केवल घरों को तोड़ना जानती है। BJP को कुछ करना नहीं आता, उसे सिर्फ तोड़ना आता है। सिसोदिया यही नहीं रुके आगे कहा कि, BJP कभी संविधान तोड़ती है, कभी सुप्रीम कोर्ट के आदेश और अब तो BJP लोगों के बनाए घरों को तोड़ रही है।
कोर्ट के आदेश की अवहेलना का भी लगाया आरोप - Manish Sisodia
डिप्टी सीएम सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि, कोर्ट के आदेश भी हैं कि जिन लोगों के घर रजिस्टर्ड हैं। टैक्स दे रहे है, उन्हें न तोड़ा जाए। इसके बावजूद भी ऐसे घरों को भी तोड़ा जा रहा है। आपको बता दें कि, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने पुलिस सुरक्षा के बीच महरौली में तोड़फोड़ अभियान अभियान शुरू किया।
पुरातत्व पार्क की भूमि पर अतिक्रमण हटाया जा रहा हैं।
दिल्ली विकास प्राधिकरण के नोटिस के अनुसार, जिस भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, वह महरौली पुरातत्व पार्क का एक हिस्सा है। मौजूदा अनाधिकृत अतिक्रमण पार्क के विकास में बाधा के रूप में कार्य कर रहा है। नोटिस में आगे कहा गया है कि, कोर्ट ने पहले बहुत मामलों के संबंध में ऐतिहासिक पार्क में अतिक्रमण पर ध्यान दिया है।
कुछ क्षेत्रों में तो 5 से 6 मंजिला बिल्डिंग बना ली गई
नोटिस में यह भी कहा गया है कि, पिछले कुछ दशकों में कई लोगों ने अनधिकृत संरचनाओं का निर्माण किया है। कुछ क्षेत्रों में तो 5 से 6 मंजिला बिल्डिंग भी बना दी गई है। आपको बता दें कि, इससे पहले आप नेता दुर्गश पाठक ने इस मामले पर कहा था कि, हम इस मुद्दे पर कोर्ट की शरण में जाएंगे।
ये भी पढ़ें - Gaurishankar Bisen : गौरीशंकर बिसेन ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- दाढ़ी बढ़ाकर ढोंग करते हैं
Comments (0)