भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने ओडिशा के पुरी में झामू जात्रा में लिया हिस्सा। इस दौरान संबित ने देवी पूजा कर जलते कोयले पर चलने की परमंपरा भी निभाई। मंगलवार को संबित पात्रा ने 10 मीटर तक कोयले पर चलने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया, जिस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। मीडिया से बात करते हुए पात्रा ने कहा कि, उन्होंने लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए श्रमसाध्य कार्य किया है।
पूजा अर्चना कर खुद को धन्य महसूस कर रहा: Sambit Patra
बीते दिन यानि मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पुरी में जलते अंगारे पर चल कर सबको चौका दिया। दरअसल संबित पुरी के दौरे पर थे जहां उन्होंने आम लोगों के साथ झामू जात्रा में भाग लिया और देवी की पूजा अर्चना की। इस दौरान संबित पात्रा ने सदियों से चली आ रही अंगारे पर चलने की परंपरा भी निभाई। संबित पात्रा ने खुद अपने अंगारों पर चलने का वीडियो ट्विट कर लिखा कि, “शक्ति पूजा हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अहम हिस्सा है, पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमण गांव में आयोजित यह दण्ड और झामू यात्रा इसी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। इस तीर्थयात्रा में अग्नि पर चलकर मां की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर, खुद को धन्य अनुभव कर रहा हूँ।”
बैशाख महीने में मनाया जाता है झामू जात्रा
झामू जात्रा बैशाख के महीने में मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए देवी मां की भक्ति करते है। और देवी मां को प्रसन्न करने के लिए कोयले की अंगारों पर भी चलते हैं या अपने शरीर पर नाखून छिदवाते है। झामू जात्रा पाणा संक्रांति के दिन खत्म होता है।
‘आपका विश्वास ही मेरी मित्रता की ताकत है’, PM Modi ने सिएम गहलोत को दिया मैसेज
Comments (0)