लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कल NDA और इंडिया गठबंधन की बैठक हुईं। NDA की बैठक में सर्वसम्मति से पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने आगे की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी, शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, शिवसेना (उद्धव गुट) के संजय राउत, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी, आरजेडी के तेजस्वी यादव, डीएमके के नेता एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना, आप नेता राघव चड्ढा और सीपाईएम के सीताराम येचुरी समेत कई नेता शामिल हुए।
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कल NDA और इंडिया गठबंधन की बैठक हुईं।