दिल्ली की अतिशी सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने आज यानी की सोमवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली है। भारतीय जनता पार्टी ऑफिस में गहलोत ने भगवा पार्टी की सदस्यता ली। वहीं कैलाश गहलोत की बीजेपी में जॉइनिंग पर पार्टी ने कहा कि, AAP में लोगों का विश्वास टूट गया है। आपको बता दें कि, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैलाश गहलोत को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई।
मैं लोगों की सेवा करने के लिए आप में शामिल हुआ
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने कहा कि, मैं दिल्ली के लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ। जिन मूल्यों के लिए हम आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, मेरी आंखों के सामने उनसे पूरी तरह समझौता किया जा रहा था। ये मेरे शब्द हो सकते हैं लेकिन मेरी गारंटी है कि, इन शब्दों के पीछे लाखों-हजारों AAP कार्यकर्ताओं की आवाज है।
मैंने आज तक कभी किसी के दबाव में कुछ नहीं किया
उन्होंने आगे कहा कि, वे आम आदमी की सेवा के लिए आप पार्टी जुड़े थे, वे अब ‘आम आदमी’ से ‘खास’ बन गए हैं। कुछ लोग सोच रहे होंगे कि, ये फैसला रातों-रात और किसी के दबाव में लिया गया है। गहलोत ने कहा कि, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने आज तक कभी किसी के दबाव में कुछ नहीं किया। मैं सुन रहा हूं कि एक कहानी बनाने की कोशिश की जा रही है कि यह ईडी और सीबीआई के दबाव में किया गया था लेकिन यह सब गलत है।
आप पार्टी पर गहलोत का लेटर बम्ब
आपको बता दें कि, पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, कैलाश गहलोत की जहां मर्जी, वहां जाए। गहलोत ने केजरीवाल को एक पत्र लिखा और कहा कि, शीशमहल जैसे कई शर्मनाक मुद्दे हैं, जो सभी को शक में डाल रहे हैं कि, क्या हम अभी भी आम आदमी होने पर विश्वास करते हैं। कैलाश ने अपने इस्तीफे में लिखा कि, दिल्ली सरकार अपना ज्यादातर समय केंद्र से लड़ने में लगाएगी ताकि राज्य की प्रगति ना हो सके।
Comments (0)