अगरतला: माकपा के वरिष्ठ नेता ने प्रकाश करात रविवार को त्रिपुरा (Tripura) के खैरातपुर जिले में एक चुनावी रैली की। रैली में उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में वाम-गठबंधन की बनी तो यहां सबसे पहला काम पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना यहां तब-तक लागू नहीं की गई जब राज्य में वाम मोर्चा की सरकार थी।
त्रिपुरा में लागू की जाएगी पुरानी पेंशन योजना
उन्होंने कहा कि यह भाजपा ही थी जिसने सत्ता में आने (Tripura) के बाद नई पेंशन योजना शुरूआत की थी। रैली में माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य ने कहा कि सत्ता में आने के बाद वाम-कांग्रेस सबसे पहले यहां पुरानी पेंशन योजना को लाएगी।
1.88 लाख कर्माचारियों को मिलेगा फायदा
उन्होंने हिमाचल चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव जिता और कर्मचारियों के लिए सबसे पहले पुरानी पेंशन योजना लागू किया। कांग्रेस जो वादा करता है उसे पुरा भी करता है। त्रिपुरा में यदी कांग्रेस-वाम की सरकार बनती है तो यहां सबसे पहले यही किया जाएगा। बता दें कि वाम मोर्चा और कांग्रेस ने 1.88 लाख सरकारी कर्मचारियों को त्रिपुरा में लुभाने के लिए वादा किया है।
Read More- BJP नेता अजय चंद्राकर ने कहा – कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ
Comments (0)