दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पद अब पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे। इनके लिए शारीरिक परीक्षा की आवश्यकता भी नहीं होगी। आपको बता दें कि, गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) के 20 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रखेगी, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट और ऊपरी आयु सीमा में छूट शामिल होगी।
अग्निवीरों के लिए 20% पोस्ट रिजर्व रखी जाएंगी
आपको बता दें कि, केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाने से पहले अग्निवीरों को विभिन्न राज्यों में नौकरियों में छूट का वादा भी किया था, जिसके तहत दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत पोस्ट रिजर्व रखी जाएंगी। दरअसल, दिल्ली पुलिस अपने कांस्टेबल के 20 प्रतिशत पदों को पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रखेगी और उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट देगी।
अग्निवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी
इसके अलावा उन्हें अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980 में किए गए संशोधनों के तहत यह कदम उठाया गया है, जिसे शुक्रवार को अधिसूचित किया गया। यह संशोधन केंद्र की उस व्यापक योजना के अनुरूप बल की भर्ती नीति को औपचारिक रूप देता है जिसके तहत अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सुरक्षा बलों में शामिल किया जाएगा।
क्या है नया नियम?
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) के 20% पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगे
पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) से छूट दी जाएगी
ऊपरी आयु सीमा (Age Limit) में भी विशेष छूट मिलेगी
क्यों लिया गया यह फैसला?
यह कदम अग्निपथ योजना के तहत लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत सेना में 4 साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को बाद में अन्य सुरक्षा बलों और नौकरियों में अवसर देने का वादा किया गया था।
नियमों में किया गया संशोधन
यह बदलाव दिल्ली पुलिस (नियुक्ति और भर्ती) नियम, 1980 में संशोधन करके लागू किया गया है। इससे अब भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीरों के लिए रास्ता और आसान हो गया है।
क्या होगा असर?
पूर्व अग्निवीरों को नौकरी पाने में बड़ी राहत मिलेगी
सुरक्षा बलों में प्रशिक्षित युवाओं का उपयोग बेहतर तरीके से हो सकेगा
सरकार की योजना के तहत रोजगार के अवसर बढ़ेंगे