असम में चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा राजनीतिक दावा किया है। गुवाहाटी में आयोजित मेगा रोड शो के दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।
मेगा रोड शो में उमड़ी भीड़
असम दौरे पर पहुंचे बीजेपी पार्टी के सीनियर नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गुवाहाटी रोड शो में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर उनका स्वागत करते नजर आए, जिससे बीजेपी के पक्ष में माहौल बनने का संकेत मिला।
90+ सीटों का दावा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार 90 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। इस दौरैनउन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिमंता बिस्व शर्मा ही दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं आगे विकास के मुद्दे पर जोर देते हुए शाह ने कहा कि, पिछले कार्यकाल में असम में तेज़ी से विकास हुआ है और यही कारण है कि जनता एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताएगी।
लॉकडाउन पर भी दिया बयान
अपने भाषण के दौरान भारतीय जनता पार्टी पार्टी के सीनियर नेता और केंद्रीय गृहमंत्री ने यह भी कहा कि, देश में लॉकडाउन लगाने का कोई सवाल नहीं है, क्योंकि सरकार के पास पर्याप्त संसाधन और भंडार उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि, अमित शाह का यह दौरा और बयान असम की राजनीति में हलचल पैदा करने वाला माना जा रहा है। अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में जनता किसे अपना समर्थन देती है।