नई दिल्ली:देशभर में आज विजयादशमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
अनुराग ठाकुर ने एक्स पर क्या लिखा?
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृत में लिखा,
'विजयादशम्याः पर्वणः भवतां भवतीनां च सर्वेषां कृते हार्दिक्यः शुभकामनाः। विजयादशमी विजयताम्।।'
इसके साथ ही उन्होंने 'यतो धर्मस्ततो जयः!' का संदेश भी साझा किया। इसका भावार्थ है कि जहां धर्म है, वहीं विजय है।
अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने हिंदी संदेश में लिखा, 'अन्याय पर न्याय, दुराचार पर सदाचार एवं असुरत्व पर देवत्व, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य के विजयपर्व विजयदशमी की अनंत शुभकामनाएं।'