शंभू बॉर्डर पर हो रहे किसान आंदोलन के मामले पर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा, 'हम इस मसले पर दाखिल नई याचिका पर सुनवाई के इच्छुक नहीं हैं। अदालत इस मामले पर पहले से सुनवाई कर रही है। ये मामला उसके संज्ञान में है। पहले से ही एक मामला पेंडिंग है।'
शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली आने की कोशिश की। किसानों के प्रदर्शन के चलते हाईवे से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Comments (0)