Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी। आम चुनाव से पहले यह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। बजट में सरकार की क्या प्राथमिकताएं होंगी, नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के लिए आयकर के मोर्चे पर क्या होगा, मकान कर्ज को लेकर क्या राहत बढ़ेगी इस पर सभी की निगाहें टिकी है। वित्त वर्ष 2023-24 का बजट भी निर्मला सीतारमण द्वारा पेपरलेस रूप में पेश किया जाएगा। बजट 2023 मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अंतिम पूर्ण बजट होगा। इस बजट को लेकर लोगों की सरकार से कई उम्मीदें हैं।
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए संसद भवन पहुंच गई हैं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट को औपचारिक मंजूरी दे दी है। अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा है।
बजट से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक संसद में शुरू हो गई है। कैबिनेट द्वारा बजट 2023 को मंजूरी दिए जाने के बाद वित्त मंत्री सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी।
बजट पेश होने में अब कुछ ही वक्त बाकी हैं और इसके साथ ही देश के हर नागरिक का ये इंतजार पूरा होने वाला है कि आखिरकार उसके हिस्से में वित्त मंत्री के बही-खाते से क्या - क्या निकलकर आता है।
ये भी पढे़- Budget facts: इन जगहों पर लोगों को नहीं भरना पड़ता इनकम टैक्स, जानें इनके बारे में
Comments (0)