महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 21 दिन बाद रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट विस्तार करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे नागपुर विधान भवन में होगा।
फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 4 बजे
महाराष्ट्र में 33 साल बाद कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण राज्य की उप-राजधानी में होने जा रहा है। इससे पहले 21 दिसंबर 1991 को CM सुधाकरराव नाइक मंत्रिमंडल का विस्तार नागपुर में हुआ था।
आज कैबिनेट विस्तार में 30-32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा के 20-21 विधायक मंत्री बन सकते हैं। शिवसेना को 11-12 और NCP-अजित गुट को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।
कैबिनेट विस्तार पर बीजेपी नेता गिरीश महाजन
बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पर कहा, "मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, हमारे अध्यक्ष और देवेंद्र फडणवीस सभी का आभार व्यक्त करता हूं. मुझे संदेश मिला है कि मुझे मंत्री पद की शपथ लेनी है. इसके लिए मैं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं, मुझे आज शाम 4 बजे शपथ लेने के लिए कहा गया है."
Comments (0)