कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। पूर्व कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने 150 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को 15 साल में खत्म कर दिया है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के शीर्ष के नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस वो पार्टी है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान दिया है, लेकिन महज 15 सालों में राहुल गांधी ने इसे खत्म कर दिया है।
Comments (0)