पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मना रहा है। कर्तव्य पथ पर इसका भव्य आयोजन होगा। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी और सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग होगी। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 26 जनवरी का दिन एक देश के रूप में सभी नागरिकों के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इसी दिन हमें देश का संविधान मिला था। पीएम मोदी (PM Modi) ने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले देशवासियों को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर लिखा कि, देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर बहुक खास हैं और ये इसलिए भी खास है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।
मेड-इन-इंडिया उपकरण शामिल
इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे। जानकारी के अनुसार, परेड के दौरान जिन सैन्य शस्त्रों को प्रदर्शित किया जाएगा, उनमें मेड-इन-इंडिया उपकरण शामिल हैं जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाते हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, नाग मिसाइल सिस्टम (एनएएमआईएस) और के-9 वज्र को भी प्रदर्शित किया जाएगा। बयान के अनुसार भारतीय नौसेना की टुकड़ी में लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविक शामिल होंगे। पहली बार मार्च करने वाले दल में 3 महिलाएं और 6 अग्निवीर शामिल हैं।
शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित
बता दें कि समारोह की शुरुआत पीएम मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य हस्तियां परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर जाएंगी।
ये भी पढ़े- Republic Day celebrations: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम शिवराज, आज पहुचेंगे जबलपुर
Comments (0)