राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ( Kapil Sibal ) ने सीएम एकनाथ शिंदे पर उनके अयोध्या दौरे को लेकर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने ( Kapil Sibal ) कहा कि, पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें, एकनाथ शिंदे पिछले साल सीएम बने हैं। उनके सीएम बनने के बाद यह पहला अयोध्या का दौरा है। इस दौरान सीएम शिंदे साथ हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
राज्यसभा सांसद Kapil Sibal का ट्वीट
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि, शिंदे अयोध्या में हैं। भगवान राम ने बलिदान, सच्चाई और ईमानदारी चुनी थी। इन्हीं विशेषताओं को बाला साहेब ने भी आत्मसात किया। उन्होंने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि बाला साहेब की विरासत को साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग कभी भी आगे नहीं बढ़ा सकते है।
शिवसेना और बीजेपी की विचारधारा एक ही है
आपको बता दें कि, सीएम शिंदे ने अयोध्या जा कर भगवान राम के दर्शन किए। उनके साथ डिप्टी सीएम सीएम देवेंद्र फडणवीस और कई मंत्री भी थे। इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि, उनकी पार्टी और बीजेपी की विचारधारा एक ही है। वह अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंड़ा फहराएंगे। हमारी विचारधारा, जो हिंदुत्व है, वहीं है। हम अयोध्या से नई ऊर्जा अपने साथ लेकर जा रहे हैं।
सीएम शिंदे ने कहा कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं
सीएम शिंदे ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कुछ लोग हैं, जिन्हें तकलीफ भी होती है, जो जानबूझकर ऐसा करते हैं, उन्हें हिंदुत्व की एलर्जी होती है। देश आजाद होने के बाद से कुछ लोग हिंदुत्व को लेकर गलतफहमी फैला रहे थे, आज भी कर रहे हैं। सीएम शिंदे यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, हमारा हिंदुत्व सबको साथ में लेकर चलने वाला है। कई लोगों को लगता है कि हिंदुत्व यदि हर घर में पहुंच गया, तो उनकी राजनीतिक दुकानें बंद हो जाएंगी। सीएम शिंदे ने कहा कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं, यह नारा बाला साहब ठाकरे ने दिया है।
ये भी पढ़ें - Sachin Pilot: अपनी ही सरकार के खिलाफ पायलट का अनशन, बोले – भ्रष्टाचारियों से सीएम की मिलीभगत है
Comments (0)