संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज चौथा दिन है, और दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के आसार बने हुए हैं। LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी समेत कई अन्य मुद्दों पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं।
सूत्रों के अनुसार, विपक्ष आज मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा, में प्रस्ताव पेश कर सकता है। इसके लिए सांसदों के हस्ताक्षर जुटा लिए गए हैं।
बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ था, तब से सदन में लगातार हंगामा देखा जा रहा है। बुधवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया।
करीब 119 विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि स्पीकर सदन संचालन में पक्षपात कर रहे हैं और विपक्ष को बोलने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे पर मंगलवार को करीब 13 घंटे तक चर्चा हुई, जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि “हम जब भी बोलने जाते हैं, हमें रोका-टोका जाता है।
Comments (0)