मध्यप्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) लगातार विवादों में बने हुए हैं। अब प्रयागराज में उन्होंने (Dhirendra Shastri) अपने संबोधन में कहा, अगर हम सब साथ हों तो भारत हिंदू राष्ट्र होगा।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आगे ने ये भी कहा कि, अब हिंदू राष्ट्र का बिगुल बजा दो। आओ जातिवाद को तोड़कर हम सब हिंदू एक हों। उन्होंने यहां संगम में स्नान किया और उसके बाद माघे मेले में संतों से मुलाकात की। बता दें कि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वायुदेवानांद के शिविर भी जाएंगे।
कई बार कह चुके हिंदू राष्ट्र बनाने की बात
हिंदू राष्ट्र को लेकर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने पहली बार बयान नहीं दिया है। इससे पहले भी वो कई बार मंचों से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर चुके हैं। आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था, नेताजी ने नारा दिया था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा और आज मैं एक नारा दे रहा हूं, तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा।
धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाते का लगा आरोप
आपको बता दें कि, धीरेंद्र शास्त्री पर नागपुर की एक अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति ने अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। इस समिति के संयोजक का कहना है कि, धीरेंद्र शास्त्री चमत्कार करने का दावा करते हैं और लोगों में अंधविश्वास फैलाते हैं। इस पूरे मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई, लेकिन पुलिस को शास्त्री के खिलाफ कुछ नहीं मिला और उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।
धीरेंद्र शास्त्री के गुरु ने किया समर्थन
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई कांग्रेस नेताओं ने उनको चैंलेत तक दे दिया। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'मेरा शिष्य बहुत योग्य लड़का है। अच्छा काम कर रहा है। चरित्रवान है। उसकी लोकप्रियता को लोग पचा नहीं पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Budget session 2023: विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
Comments (0)