जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को हिंदुत्व पर दिए बयान ने मुश्किल में डाल दिया है। उनके इस विवादित बयान पर बीजेपी के अलावा देश के साधु-संत लगातार विरोध कर रहे हैं। वहीं इल्तिजा के विवादित बयान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भड़क गए है। बाबा बागेश्वर ने अब इल्तिजा मुफ्ती को करारा जवाब दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, हिन्दुत्व बीमारी नहीं अपितु विश्व के लिए दवा है, हिन्दुत्व एक जीवन शैली है। हिन्दुत्व एक जीवन जीने की विचार धारा है और यह इस संसार में एकता के लए अति आवश्यक है।
इल्तिजा को मेंटल हॉस्पिटल में जाने की जरूरत है
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, इल्तिजा मुफ्ती का हिंदुत्व के लिए दिया हुआ बयान बहुत ही वाहियात है। वह अपनी मानसिकता का इलाज करवाए। इनको मेंटल हॉस्पिटल में जाने की आवश्यकता है और अपने दिमाग के इलाज की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, हिन्दुत्व एक दवा इस देश और पूरी दुनिया के लिय हिन्दुत्व वो है जो वसुधेव कुटुंबकम की चर्चा करता है।
हिंदुत्व है जो नर में नारायण देखता है
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, हिन्दुत्व वो है जो सब में राम देखता है, हिंदुत्व है जो नर में नारायण देखता है। हिंदुत्व वह है जो बेटी में गोरी देखा है। ये वो लोग हैं जो अपने चाचा और अब्बू से शादी कर लेते हैं। बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि, इल्तिजा जो भी है इनको शर्म नहीं आती। वह अपने मन से वाहियात है। वहीं शास्त्री ने हिंदुओं से अपील की है कि, लोग आगे आकर इस बात को पुरजोर तरीके से उठाओ ताकि इन्हें पता लगे हिंदुत्व बीमारी है या दवा।
हिंदुत्व नफरत का दर्शन है - इल्तिजा
पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा था कि, हिंदुत्व नफरत का दर्शन है। हिंदुत्व और हिंदू धर्म में बहुत अंतर है। हिंदुत्व नफरत का दर्शन है जिसे वीर सावरकर ने 1940 के दशक में भारत में फैलाया था। जिसका उद्देश्य हिंदुओं का आधिपत्य स्थापित करना था और दर्शन यह था कि भारत हिंदुओं का है और हिंदुओं के लिए है।
इल्तिजा मुफ्ती का विवादित बयान
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि, इस्लाम की तरह हिंदू धर्म भी एक ऐसा धर्म है जो धर्मनिरपेक्षता, प्रेम और करुणा को बढ़ावा देता है। इसलिए, हमें जानबूझकर इसे विकृत नहीं करना चाहिए। पीडीपी नेता ने आगे कहा है कि, 'जय श्री राम' का नारा 'रामराज्य' के बारे में नहीं है, बल्कि इसे लिंचिंग से जोड़ा जा रहा है। यह बहुत शर्मनाक है कि हिंदू धर्म को विकृत किया जा रहा है। इल्तिजा ने कहा कि, मैंने हिंदुत्व की आलोचना की क्योंकि यह एक बीमारी है।
Comments (0)