Etah - कहते है प्यार सरहदों के बंधन को नहीं मानता। ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के एटा (Etah) में देखने को मिला। स्वीडन से चलकर एक युवती ने एटा पहुंचकर यहां के रहने वाले एक युवक से सभी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पारंपरिक रूप से शादी कर ली। इस अनोखी शादी को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लग गया।
दोनों के बीच 10 साल से पेसबुक पर प्यार चल रहा था
आपको बता दें कि, स्वीडन की रहने वाली लड़की और भारत का रहने वाला लड़के के बीच 10 साल से फेसबुक पर प्यार चल रहा था। कस्बा अवागढ़ का रहने वाला पवन सिंह बीटेक करने के बाद देहरादून में नौकरी करता है। जानकारी के अनुसार, पवन की मुलाकात क्रिस्टन (स्वीडन की लड़की) से फेसबुक पर हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार ऐसे परवान चड़ा की दोनों के बीच फोन कॉल और वीडियो कॉल पर घंटों-घंटों बातें होने लगी।
Etah निवासी पवन ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ क्रिस्टन से लिए 7 फेरे
जानकारी के अनुसार, लगभग 1 साल पहले पवन ने आगरा जा कर क्रिस्टन (स्वीडन की लड़की) से मिला, यहां पर दोनों ने प्यार की निशानी ताजमहल को साथ में देखा। इस बारे में पवन ने बताया कि, उनके घरवालों को कोई आपत्ति नहीं थी। बता दें कि, शुक्रवार के दिन हल्दी और मंडप का कार्यक्रम होने के बाद बीती रात को हिंदू पारंपरिक तरीके के साथ बड़ी ही धूम-धाम से दोनों की शादी की गई।
लड़के के पिता ने बताया कि, बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है
लड़के के पिता ने बताया कि, बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। हम पूरी तरह से इस शादी से सहमत है। जैसे ही क्षेत्र के लोगों को विदेश से आई दुल्हन की जानकारी मिली तो दुल्हन को देखने के लिए आसपास के लोगों को जमावड़ा लग गया। इस शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही हैं।
ये भी पढ़ें - CM YOGI : सीएम योगी ने सनातन को भारत का राष्ट्रीय धर्म बताया
Comments (0)