New Delhi: दिल्ली, यूपी समेत देश के अन्य राज्यों (Weather Update Today) में आने वाले कुछ दिनों में गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है। आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तामपान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि, दिल्लीवालों के लिए आज मौसम कुछ राहत दे सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। देश की राजधानी में आज बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अवाना न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, रविवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
महाराष्ट्र में ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज/बिजली गिरने के साथ हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक मध्य महाराष्ट्र में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, केरल में भी बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
ओडिशा में लू चलने का अनुमान
आईएमडी (Weather Update Today) ने बताया कि देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा 12-15 अप्रैल के दौरान ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है। यूपी-हरियाणा में आज और कल तेज हवाएं चल सकती हैं।
जानें क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने इस वर्ष औसत 96 प्रतिशत वर्षा की संभावना जताई है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान मानसून पर अल नीनो प्रभाव को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है और कहा है कि मानसून पर अल नीनो का प्रभाव पड़ता है, लेकिन यह कहना कठिन है कि इस वजह से वर्षा कम होगी। पिछले 15 वर्षों में छह वर्ष ऐसे रहे है, जिसमें अल नीनो प्रभाव के बावजूद उस वर्ष मानसून पूरी तरह से सामान्य रहा।
Read More- PM Modi आज कर्नाटक को देंगे उपहार, 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Comments (0)