जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के साथ राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। इसी बीच पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है। आपको बता दें कि, पीएम मोदी ने तीन परिवारों पर कश्मीर को बर्बाद करने का आरोप लगाया था। वहीं अब पीएम के इस बयान पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, पीएम मोदी और भारत को कश्मीर के अब्दुल्ला खानदान का शुक्रगुजार रहना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, लोगों को बीजेपी से सचेत रहने की जरूरत है, बीजेपी लोगों को धर्म के नाम पर बांट रही है। मुस्लमानों को भी गुर्जर और पहाड़ी के नाम पर विभाजित किया जा रहा है।