लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को मिले बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आज बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी को NDA संसदीय दल का नेता चुना गया है। आपको बता दें कि, आज यानी की शुक्रवार को पुराने संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा। इस दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया।
TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, हम सभी को बधाई दे रहे हैं क्योंकि हमने शानदार बहुमत हासिल किया है।