Rahul Gandhi - जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा हैं, वैसे-वैसे सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया हैं। विपक्ष के नेता सत्ताधारी पक्ष के नेताओं पर निशाना साधने के चक्कर में अक्सर मर्यादा का उल्लंघन कर जाते हैं। अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi )ने भी ऐसा ही एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने सीएम योगी को ‘ठग’ कहा है।
योगी कोई धार्मिक नेता नहीं, एक मामूली ठग हैं
आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सामाजिक संगठनों के भारत जोड़ो अभियान के दौरान ये विवादित बयान दिया। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि, योगी जी को यदि हिंदू धर्म समझ आता, तो वो जो करते हैं, नहीं करते। वो अपने मठ का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, योगी कोई धार्मिक नेता नहीं, एक मामूली ठग हैं। राहुल गांधी आगे बोलते हुए यह भी कहा कि, देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में बीजेपी जो कर रही है, वो अधर्म है।
Rahul Gandhi ने कांग्रेस को तपस्वियों की पार्टी बताया हैं
जब राहुल गांधी से सवाल किया गया कि, यूपी में धर्म की आंधी चल रही है और कांग्रेस क्या करेगी ? इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि, आपने कहा कि यूपी में धर्म की आंधी है। ये धर्म नहीं है। मैंने इस्लाम के संबंध में पढ़ा, ईसाई धर्म के बारे में पढ़ा। यहूदी और बौद्ध धर्म के बारे में भी पढ़ा। मैं हिंदू धर्म को समझता हूं और कोई भी धर्म नफरत फैलाने की बात नहीं करता। राहुल गांधी ने कांग्रेस को तपस्वियों की पार्टी बताया हैं।
पहले भी दे चुके विवादित बयान
आपको बता दें कि, इससे पहले भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी को लेकर अपमानजनक बयान दे चुके हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने राफेल फाइटर जेट की डील को मुद्दा बनाया था। राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी के लिए ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगाया था। बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी एक बार मोदी के लिए ‘खून का दलाल’ जैसा अपमानजनक बयान भी दे चुके थे। अब उन्होंने सीएम योगी को 'ठग' बताया है।
ये भी पढ़ें - Uma Bharti advice: उमा भारती ने कमलनाथ को दी नसीहत, मेरे और शिवराज जी के बीच में न आए
Comments (0)